फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फीस बढ़ाने पर निफ्ट के स्टूडेंट आगबबूला

Tue, 19 Mar 2013 05:30 AM IST
Raebareli
विज्ञापन
विज्ञापन
रायबरेली (ब्यूरो)। राष्ट्रीय इंस्टीट्यूट ऑफ फैशन टेक्नोलॉजी (निफ्ट) के स्टूडेंट फीस बढ़ाने के विरोध में सोमवार को भड़क गए। गुस्साए छात्र-छात्राओं ने नारे लिखी तख्तियां लेकर निफ्ट के गेट पर जमकर विरोध प्रदर्शन किया। छात्र-छात्राओं ने प्रबंधन के खिलाफ नारेबाजी भी की। सभी का आरोप था कि इंस्टीट्यूट में फीस बढ़ाकर स्टूडेंट को परेशान किया जा रहा है। प्रबंधन को बढ़ी फीस के आदेश को वापस लेना होगा। ऐसा न करने पर विरोध जारी रखा जाएगा।
विज्ञापन

निफ्ट में फीस को 50 हजार रुपये से बढ़ाकर 60 हजार से अधिक कर दिया गया है। फीस बढ़ाए जाने की सूचना मिलते ही छात्र-छात्राओं का गुस्सा सातवें आसमान पर पहुंच गया। सोमवार की सुबह ही छात्र-छात्राओं ने निफ्ट के गेट पर एकत्र होकर जमकर नारेबाजी की। तख्तियों पर लिखा था आर्थिक अत्याचार बंद करो, बंद करो। क्या हम एटीएम हैं। बढ़ी फीस को वापस लो। छात्र-छात्राओं ने प्रबंधन को चेतावनी दी कि यदि फीस ज्यादा लेने का प्रयास किया गया तो इसका विरोध किया जाएगा। कोई बवाल होने पर इसकी पूरी जिम्मेदारी प्रबंधन की ही होगी। छात्र-छात्राओं के विरोध प्रदर्शन को लेकर इंस्टीट्यूट के अधिकारियों-कर्मचारियों में हड़कंप मच गया। इस संबंध में निफ्ट के निदेशक बी. बनर्जी का कहना है कि हेड ऑफिस से फीस बढ़ाने का प्रस्ताव है। इसके लिए यहां से कुछ किया नहीं जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें