फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दंपती ने केरोसिन छिड़क लगाई आग

Thu, 06 Dec 2012 05:30 AM IST
Raebareli
विज्ञापन
विज्ञापन
परशदेपुर (रायबरेली)। अमेठी जिले के डीह थानाक्षेत्र में मंगलवार रात आपस में झगड़ा होने पर दंपती ने आत्मदाह कर लिया। गंभीर रूप से झुलसे दंपती को जिला अस्पताल पहुंचाया गया, लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी। घटना से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। मगर स्थानीय पुलिस को इसकी जानकारी नहीं हो सकी। पुलिस राग अलाप रही है कि दंपती की मौत रायबरेली जिले में हुई है। वहां से रिपोर्ट आने के बाद मामले की जांच की जाएगी।
विज्ञापन

डीह थानाक्षेत्र में परशदेपुर चौकी क्षेत्र अंतर्गत पदमुनपुर बिजौली गांव निवासी रामसरन (35) पुत्र शीतला प्रसाद गांव में ही चाय की दुकान चलाता था। इस समय रामसरन, उसकी पत्नी पूजा (30) और बेटी ज्योति (5) घर पर थी। जबकि परिवार के अन्य लोग पंजाब में रहते हैं। ग्रामीणों के मुताबिक मंगलवार रात पति-पत्नी में किसी बात को लेकर झगड़ा हुआ। इसके बाद दोनों ने शरीर पर केरोसिन छिड़ककर आग लगा ली। घर से धुआं निकलता देख आसपास के लोगों में हड़कंप मच गया। ग्रामीण मौके पर पहुंचे और किसी तरह आग बुझाई, लेकिन तब तक दोनों गंभीर रूप से झुलस चुके थे। आनन-फानन उन्हें जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डाक्टरों ने दंपती को मृत घोषित कर दिया।
दोनों में किस बात को लेकर झगड़ा हुआ? ये स्पष्ट नहीं हो सका। वहीं इस घटना की जानकारी परशदेपुर चौकी पुलिस को नहीं हो सकी। अमेठी के एएसपी मुन्नालाल का कहना है कि दंपती की मौत का मामला संज्ञान में नहीं आया है। उन्होंने कहा कि, मामले की जांच कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें