फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिपाही ने युवती से की छेड़छाड़, पिटाई

Wed, 21 Nov 2012 12:00 PM IST
Raebareli
विज्ञापन
विज्ञापन
रायबरेली। शहर कोतवाली क्षेत्र के गोराबाजार में मंगलवार की रात बाइक सवार एक सिपाही ने युवती से छेड़छाड़ की। इस दौरान युवती के चिल्लाने पर एकत्र हुए नागरिकों ने सिपाही की पिटाई कर दी। इस बीच मौका पाकर सिपाही भाग निकला। घटना से गुस्साए नागरिकों ने एसपी आवास पहुंच कर सिपाही के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर प्रदर्शन किया। बाद में एसपी द्वारा सिपाही का पता लगाकर उसके खिलाफ कार्रवाई के आश्वासन देने पर लोग शांत हुए। बताया जाता है कि गोराबाजार की रहने वाली युवती शहर के एक नर्सिंगहोम में काम करती है। वह यहां ड्यूटी खत्म कर घर जा रही थी। रास्ते में गोराबाजार पहुंचते ही बाइक सवार सिपाही ने उसके साथ छेड़छाड़ की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें