फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रक-मैजिक भिड़ंत में ड्राइवर घायल

Fri, 16 Nov 2012 12:00 PM IST
Raebareli
विज्ञापन
विज्ञापन
लालगंज। कोतवाली क्षेत्र में बहाई गांव के निकट पेट्रोल पम्प के पास टाटा मैजिक और ट्रक की आमने-सामने हुई भिड़ंत में मैजिक का ड्राइवर घायल हो गया। उसे सीएचसी लाया गया। हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। डलमऊ के भुरकुसपुर गांव निवासी रत्नेश (28) टाटा मैजिक गाड़ी का ड्राइवर है। वह गुरुवार को मैजिक लेकर लालगंज से घर जा रहा था। जैसे ही वह डलमऊ-लालगंज रोड स्थित पेट्रोल पम्प के पास पहुंचा तभी डलमऊ से लालगंज की ओर आ रहे एक ट्रक ने टक्कर मार दी। जिससे टाटा मैजिक क्षतिग्रस्त हो गई ंऔर ड्राइवर गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस व ग्रामीण मिलकर रत्नेश को सीएचसी लाए। जहां हालत गंभीर होने पर उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। घटना के बाद से ट्रक चालक ट्रक छोड़कर फरार हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें