फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कानपुर के हवलदार ने चैंपियनशिप जीती

Fri, 16 Nov 2012 12:00 PM IST
Raebareli
विज्ञापन
विज्ञापन
महराजगंज (रायबरेली)। तहसील क्षेत्र के दानेश्वर मंदिर सागर कुटी में वार्षिक दंगल हुआ। इसमें हरियाणा और गोरखपुर की महिला पहलवानों की कुश्ती सबसे अधिक आकर्षण का केंद्र रही। वहीं पुरुषों में कानपुर के हवलदार ने चैंपियनशिप पर कब्जा जमाया। उनके मुकाबले में दूसरा कोई पहलवान मैदान में नहीं उतरा। यह दंगल प्रत्येक वर्ष दीपावली के दूसरे दिन कराया जाता है। ब्लॉक प्रमुख पति जयप्रकाश साहू ने पहलवानों से परिचय प्राप्त कर दंगल का शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि कुश्ती प्राचीन खेल है। इसमें युवाओं को आगे आना होगा। पहला मुकाबला महिला पहलवानों के बीच हुआ। गोरखपुर की नीतू ने हरियाणा की स्वीटी को पांच मिनट में चित कर दिया। वहीं हरियाणा की पूनम ने गोरखपुर की सुमन को हराया। इसके बाद पुरुषों की कुश्ती कराई गई। चंदन सलेथू ने गुड्डू पटेल नगर को शिकस्त दी। रामू सिंह रायबरेली और बाबा महराजगंज की कुश्ती बराबरी पर रही। इसके अलावा गुड्डू पटेल नगर ने विजय चुरुवा, विश्वनाथ सलेथू ने रमजान अली महराजगंज, विजय तिवारी हलोर ने मो. सूफियान महराजगंज, ओम प्रकाश सेनपुर ने गुड्डू पटेल नगर को पटखनी दी। इसके बाद अखाड़े की चैंपियनशिप के लिए कानपुर के हवलदार ने दावा ठोका। जवाब में किसी भी पहलवान ने साहस नहीं जुटाया। मुख्य अतिथि ने हवलदार को चैंपियनशिप का खिताब सौंपा। इससे पहले आयोजक वेद प्रकाश साहू ने मुख्य अतिथि का स्वागत किया। निर्णायक सुरेंद्र पाठक व संचालन इरसाद सिद्दीकी और धीरज वर्मा ने किया। इस दौरान प्रधान रामनरेश मौर्या, फिरोज अहमद, अमित त्रिपाठी, केके कसेरा, राममूर्ति मिश्रा, यादव, हीरालाल, राजेंद्र मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें