फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन घरों में डकैतों ने बरपाया कहर

Tue, 13 Nov 2012 12:00 PM IST
Raebareli
विज्ञापन
विज्ञापन
जायस (रायबरेली)। अमेठी जिले के जायस कोतवाली क्षेत्र में रविवार रात डकैतों ने तीन घरों में जमकर कहर बरपाया। डकैत एक लाख से अधिक का सामान लूट ले गए। विरोध करने पर दंपती और एक ग्रामीण की जमकर पिटाई की। इस घटना से हड़कंप मच गया। गंभीर रूप से घायल ग्रामीण को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सुबह घटना की सूचना पर सीओ मौके पर पहुंचे। पीड़ित परिवार से घटना के बारे में पूछताछ की। रायबरेली-सुल्तानपुर राजमार्ग पर बहादुरपुर गांव पड़ता है। सात-आठ की संख्या में डकैतों ने सबसे पहले बिजली उपकेंद्र के सामने रहने वाले एवं सराफा व्यवसायी केदारनाथ कौशल के घर धावा बोला। सभी लाठी-डंडों और फरसों से लैस थे। यहां पर डकैत सर्राफा व्यवसायी को डरा धमकाकर बर्तन उठा ले गए। इसके बाद बोरा बेचने वाले रामगरीब के घर पहुंचे और लूटपाट करने लगे। विरोध करने पर रामगरीब और उसकी पत्नी शिवराजनी की जमकर धुनाई की। दो हजार की नकदी समेत अन्य सामान उठा ले गए। फिर डकैतों ने किसान बाजार मंडी समिति के पास रहने वाले राम बहादुर वर्मा के घर धावा बोला। राम बहादुर को फरसे से वार कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। घर से अनाज, कपड़ा आदि सामान उठा ले गए। इसी बीच आसपास के ग्रामीणों की नींद खुल गई तो उन्होंने शोर मचा दिया। इस दौरान डकैत फरार हो गए। तीनों घरों में से एक लाख से अधिक की लूट की घटना हुई। घायल को नवीन प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र जायस में भर्ती कराया गया है। घटना की सूचना मिलते ही जायस कोतवाली के कार्यवाहक प्रभारी राजेश सिंह मौके पर पहुंचे। सोमवार सुबह सीओ तिलोई मनोहरलाल ने भी गांव पहुंचकर पीड़ित परिवार से घटना के बारे में जानकारी ली। सीओ का कहना है कि मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। घटना में शामिल आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए टीम बनाई जाएगी। उन्हें बख्शा नहीं जाएगा। इस मामले की जांच एसआई विजय पांडेय को सौंपी गई है। इस घटना से क्षेत्र में दहशत है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें