फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिलेंडर फटा, एक लाख का सामान राख

Tue, 13 Nov 2012 12:00 PM IST
Raebareli
विज्ञापन
विज्ञापन
रायबरेली। सदर कोतवाली क्षेत्र में सोमवार रात एक घर में सिलेंडर फटने से आग लग गई। आग से कपड़ा, लकड़ी, टीवी समेत एक लाख से अधिक का सामान राख हो गया। सूचना पर पहुंचे दमकल के जवानों ने आग को काबू किया। गनीमत रही कि हादसे में कोई घायल नहीं हुआ। शहर के इंदिरा नगर निवासी राजू के घर रात में खाना बन रहा था। बताते हैं कि इसी दौरान अचानक सिलेंडर तेज धमाके के साथ फट गया। इससे घर के लोगों में भगदड़ मच गई। सभी जान बचाकर भागे। सिलेंडर फटने से आग लग गई। देखते ही देखते घर के अंदर रखे कपड़े, लकड़ी, टीवी समेत अन्य सामान जलकर राख हो गया। घटना की सूचना मिलने पर दमकल के जवान मौके पर पहुंचे और काफी मशक्कत के बाद आग को काबू किया। पीड़ित के मुताबिक आग से करीब एक लाख से अधिक का नुकसान हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें