फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दीपावली पर दगेंगे एक करोड़ के पटाखे

Tue, 13 Nov 2012 12:00 PM IST
Raebareli
विज्ञापन
विज्ञापन
रायबरेली। दीपावली पर लइया, गट्टा, मिठाई के साथ ही पटाखा बाजार भी सज गया है। शहर समेत कस्बों में दुकानदारों को अस्थायी लाइसेंस जारी किए गए हैं। महंगाई के बावजूद खुशियों के इस पर्व पर करीब एक करोड़ से अधिक के पटाखे फुंक जाएंगे। इस दौरान दुकानदारों को अधिकारियों ने कड़े निर्देश दिए हैं। अफसरों का कहना है कि यदि मानक का कहीं पर भी उल्लंघन मिला तो दुकानदार के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। जिले में इस बार करीब 200 दुकानदारों को देर शाम तक अस्थायी लाइसेंस जारी कर दिया गया है। शहर के साथ कस्बों में पटाखा की दुकानें शाम होने तक सज गई। सभी दुकानों में औसतन 50 से 60 हजार तक का पटाखा सामग्री डंप है। अनुमान लगाया जा रहा है कि दीपावली पर इस बार करीब एक करोड़ के पटाखे फुंक जाएंगे। शहर से लेकर देहात क्षेत्र तक दीपावली की धूम मची है। शहर में जीआईसी और गोरा बाजार के मैदान में पटाखा दुकान लगाने की अनुमति दी गई है। इसके अलावा मोहल्ले की गलियों में मनमाने ढंग से दुकानें सजाई गई हैं। अग्निशमन विभाग के अफसरों ने चयनित स्थलों पर कड़े इंतजाम किए हैं। किसी तरह की अनहोनी न हो इसके लिए दुकानों को टीनशेड में रखने के निर्देश दे रखे हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें