फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांवरियों पर हमले ठीक नहीं : तोगड़िया

Tue, 24 Jul 2012 12:00 PM IST
Raebareli
विज्ञापन
विज्ञापन
रायबरेली। विश्व हिंदू परिषद के अंतर्राष्ट्रीय कार्याध्यक्ष प्रवीण तोगड़िया ने कहा कि देश में कांवरियों पर हो रहे हमले ठीक नहीं है। इसके बावजूद केंद्र सरकार कड़े कदम नहीं उठा रही है। वह कांवरियों की सुरक्षा को लेकर कतई गंभीर नहीं है। आने वाले समय में सरकार को नुकसान उठाना पड़ सकता है।
विज्ञापन

सोमवार को इलाहाबाद से प्रतापगढ़ (कुंडा) जाते समय मोटल तिराहे पर कुछ देर के लिए रुके। पत्रकारोें से बातचीत में उन्होंने कहा कि बुलंदशहर और बरेली में हुई दुराचार की घटना इस बात का प्रमाण है कि सरकार अपराधियों पर अंकुश नहीं लगा पा रही है। उन्होंने कांवरियों पर हो रहे हमले की निंदा की। कहा कि केंद्र सरकार हर मामले में फिसड्डी साबित हो रही है। सरकार मुसलिमों को बढ़ावा दे रही है, जबकि उसे सबको साथ लेकर चलना चाहिए। इस दौरान विहिप के जिलाध्यक्ष हरिश्चंद्र शर्मा, कमल वाजपेयी, राम प्रकाश त्रिपाठी, उदयभान सिंह, लक्ष्मीकांत त्रिपाठी, दिनेश बहादुर लोधी ने विहिप नेता का जोरदार स्वागत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें