फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Raebareli News: जुकाम-बुखार के 950 रोगी पहुंचे

Thu, 24 Jul 2025 01:06 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
विज्ञापन
जिला अस्पताल में ब्लड की जांच कराने के लिए लगी मरीजों की भीड़।
विज्ञापन
रायबरेली। चिलचिलाती धूप और बेतहाशा गर्मी से आम जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। जुकाम, बुखार और उल्टी-दस्त के मरीज बढ़ गए हैं। बुधवार को जिले के सरकारी अस्पतालों में सिर्फ जुकाम और बुखार के 950 से अधिक मरीज ओपीडी पहुंचे। मरीज बढ़ने से जिले में दवाओं की डिमांड लगभग डेढ़ गुनी हो गई है।
विज्ञापन


बारिश और धूप के कारण मौसम में तेजी से बदलाव आया है। जिले में बीमारियों का खतरा बढ़ गया है। बुधवार को जिला अस्पताल की ओपीडी में 1900 से अधिक रोगी इलाज करवाने के लिए पहुंचे। इसमें पांच सौ से अधिक मरीज जुकाम, बुखार से ग्रसित रहे। जिले की 19 सीएचसी में भी 450 से अधिक जुकाम, बुखार और उल्टी दस्त के मरीज पहुंचे। ऐसे में पैरासीटामॉल के साथ ही उल्टी-दस्त, सीने में दर्द, गले में खराश, पेट दर्द, जुकाम आदि की दवाओं की डिमांड बढ़ गई है।


इंजेक्शन व दवाओं की खपत बढ़ी
दवाओं के साथ ही मरीजों को भर्ती कर इलाज करने के लिए जरूरी इंजेक्शनों की खपत बढ़ गई है। जिले के रहवां स्थित दवा के मुख्य गोदाम से बीते 15 दिन में आरएल, एनएस, डीएनएस सहित अन्य इंजेक्शनों की डिमांड सबसे ज्यादा की गई है। जुकाम, बुखार और उल्टी दस्त के मरीज को दी जाने वाली दवाओं की मांग भी लगभग डेढ़ गुनी हो गई है। सीएमएसडी गोदाम के इंचार्ज प्रशांत शुक्ला का कहना है कि स्टोर में सभी प्रकार की दवाएं पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध है। डिमांड आते ही अस्पतालों को दवाएं दी जा रही हैं।
विज्ञापन



शराब, चाय और कार्बोनेटेड शीतल पेय से बचें
जिला स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी डीएस अस्थाना का कहना है कि गहरे, भारी या तंग कपड़े पहनने से बचें। बाहरी तापमान अधिक होने पर कठोर श्रम वाली गतिविधियों से बचें। अधिक गर्मी के समय खाना पकाने से बचें। खाना पकाने के क्षेत्र को पूरी तरह से हवादार बनाएं, जिसके लिए दरवाजे और खिड़कियां खोलें। शराब, चाय, कॉफी और कार्बोनेटेड शीतल पेय पीने से बचें। उच्च प्रोटीन वाले तथा बासी भोजन न करें। बच्चों और पालतू जानवरों को अकेला न छोड़ें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें