फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

असिस्टेंट मैनेजर, महिला सफाई कर्मचारी को हॉकियों से पीटा, घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
जगतपुर (रायबरेली)। थाना क्षेत्र में मंगलवार सुबह थाने से चंद कदम दूर स्थित एक निजी मोबाइल कंपनी के ऑफिस में कुछ नकाबपोश बदमाशों ने धावा बोल दिया।
विज्ञापन



असिस्टेंट मैनेजर और महिला सफाई कर्मचारी को हॉकियों से जमकर पीटा। इसमें दोनों को गंभीर चोटें आईं हैं। साथ ही दफ्तर के अंदर तोड़फोड़ भी की।


इससे हड़कंप मच गया। दिनदहाड़े हाईवे पर हुई वारदात से पुलिस भी सन्न रह गई। पुलिस ने पहुंचकर घटना की पड़ताल की।


रंजिश में घटना को अंजाम दिए जाने की बात सामने आई है। पुलिस ने पांच हमलावरों के खिलाफ केस दर्ज कर आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए प्रयास शुरू कर दिए हैं।


जगतपुर स्थित लखनऊ-प्रयागराज हाईवे पर थाने से चंद कदम दूरी पर एक निजी मोबाइल कंपनी का कार्यालय है। सुबह 9.30 बजे पांच नकाबपोश बदमाश कार्यालय में एक पुराना मोबाइल दिखाने के बहाने घुसे और फिर उसके साथी बाहर खड़े ऑफिस के अंदर घुस आए।


पूरे देव मजरे जिंगना गांव निवासी असिस्टेंट मैनेजर अभिषेक कुमार को हॉकियों से पीटने लगे। बचाव में दौड़ी दफ्तर में साफ-सफाई कर्मचारी नीलम के साथ भी मारपीट की।
विज्ञापन



मारपीट में दो हॉकियां टूट गई। बदमाशों ने कार्यालय में जमकर तोड़फोड़ की। इस घटना से अफरातफरी मच गई। आसपास के लोग पहुंचे तो हमलावर भाग गए।


थाने से चंद कदम दूरी पर हुई इस घटना ने सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। मारपीट में असिस्टेंट मैनेजर और महिला सफाई कर्मचारी को चोटें आईं हैं। दोनों का इलाज कराया गया।
विज्ञापन



एसओ श्याम बाबू शुक्ला का कहना है कि पूरे झाम सिंह निवासी सूरज और चार अज्ञात हमलावरों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। रंजिश में घटना को अंजाम दिए जाने की बात सामने आई है। सूरज को हिरासत में लेकर घटना की बाबत पूछताछ की जा रही है। सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें