फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संपति के लालच में अपना ही खून बन गया मासूम की मौत का सबब

विज्ञापन
विज्ञापन
रायबरेली। संपत्ति के लालच में अपने ही मासूम की जान के दुश्मन बन गए। महाराजगंज में तालाब से बरामद हुए दो साल के रौनक के कत्ल के आरोप में पुलिस ने उसके ताई व ताऊ को गिरफ्तार कर वारदात का खुलासा किया।
विज्ञापन



पुलिस ने आरोपी दंपती के घर से मासूम के जूते भी बरामद किए हैं। इस मामले में रौनक की मां ने अपने जेठ-जेठानी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी।


पुलिस कार्यालय में रविवार को एसपी सुनील कुमार सिंह ने बताया कि नरायनपुर गांव में शुक्रवार रात केसरबक्श सिंह के यहां पर मुंडन संस्कार कार्यक्रम था।


प्रियंका अपने दो वर्षीय बेटे रौनक के साथ भी कार्यक्रम में शामिल होने गई थी। खेलते-खेलते रौनक लापता हो गया था। तलाशी के दौरान उसका शव तालाब में मिला था।


इस मामले में प्रियंका ने अपने जेठ कैलाश उर्फ पुतान सिंह और जेठानी शैल कुमारी के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कराया था। एसपी ने बताया कि केस दर्ज करने के बाद पुलिस ने आरोपी दंपती को पकड़ा।
विज्ञापन



पूछताछ में दोनों ने अपना जुर्म स्वीकार कर लिया। एसपी ने बताया कि पहले आरोपी जेठ-जेठानी बच्चे को बाहर ले गए और उसका मुंह दबा दिया। जब वह मर गया तो उसे तालाब में फेंक दिया।


मृतक अपने माता-पिता का इकलौता चिराग था। संपत्ति पाने के लालच में उन्होंने मासूम रौनक को मार दिया, लेकिन उनका यह मंसूबा पूरा नहीं हो पाया। केस दर्ज करने के बाद पुलिस ने आरोपियों को पकड़कर सलाखों के पीछे भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें