फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बुकिंग काउंटरों को जल्द दुरुस्त करके शिफ्ट करें

विज्ञापन
विज्ञापन
रायबरेली। रेलवे के सहायक मंडल अभियंता (एडीईएन) वेदांत सहाय ने गुरुवार की शाम रेलवे स्टेशन पर चल रहे सुधार कार्य का निरीक्षण किया।
विज्ञापन



स्टेशन के सौंदर्यीकरण एवं सुदृढ़ीकरण के लिए मुख्य भवन और परिसर में सुधार कार्य चल रहा है। इसीलिए हर तरफ सामान फैला हुआ है।


एडीईएन ने यात्रियों की सुविधाओं का ख्याल रखने पर जोर दिया, ताकि सुधार कार्य के चलते हर तरफ फैले सामान मलबे और कांस्ट्रक्शन मैटेरियल से यात्रियों को दिक्कतें न हों।


एडीईएन ने प्रमुख रूप से बुकिंग (टिकट) काउंटर के अंदर चल रहे कार्यों को इसी हफ्ते पूरा करने को कहा। ताकि टिकट काउंटर को वापस उसी स्थान पर शिफ्ट किया जा सके।
विज्ञापन



बता दें कि टिकट काउंटर को दूसरी जगह अस्थायी तौर पर खोला गया है, जिससे यात्रियों को असुविधा होती है। चीफ आईओडब्ल्यू अरुण कुमार ने बताया कि मरम्मत का सारा काम हो चुका है।


सिर्फ संचार और विद्युत से संबंधित कार्य होने बाकी हैं, जिसके लिए कर्मचारियों की टीम अभी उपलब्ध नहीं हो पाई है। शनिवार को टीम लगा दी जाएगी और रविवार तक कार्य पूरा कर दिया जाएगा, जिससे टिकट काउंटर पुराने स्थान पर शिफ्ट हो जाएगा।


अरुण कुमार ने बताया कि टिकट काउंटर का काम पूरा होते ही रिजर्वेशन काउंटर को भी दुरुस्त किया जाना है, जिसके लिए रिजर्वेशन काउंटर भी दूसरी जगह अस्थायी तौर पर चलाया जाएगा।
विज्ञापन



एडीईएन ने प्लेटफार्म पर टीनशेड बदले जाने के कार्य की प्रगति देखी और इसे भी जल्दी पूरा करने के निर्देश दिए। उन्होंने साफ तौर पर कहा कि पूरे प्लेटफार्म पर सामान फैला न होने दें। एक हिस्से में काम पूरा करने के बाद ही दूसरी तरफ काम शुरू करें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें