फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शहर के देवानंदपुर मोहल्ले में हादसा

विज्ञापन
विज्ञापन
रायबरेली-अमावां। मिल एरिया थाना क्षेत्र के देवानंदपुर मोहल्ले में मंगलवार दोपहर स्टोव फटने से मां-बेटे बुरी तरह झुलस गए।
विज्ञापन



दोनों को जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां देर शाम दोनों ने दम तोड़ दिया। बताते हैं कि पंप मारते समय गैस ज्यादा होने के कारण अचानक तेज धमाके के साथ स्टोव फट गया। घटना से लोगों में हड़कंप मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए हैं।


देवानंदपुर मोहल्ला निवासी मालती (27) पत्नी सुधीर सोनकर दोपहर में भोजन पका रही थी। स्टोव में पंप मारते समय गैस ज्यादा हो जाने के कारण टंकी तेज धमाके के साथ फट गई।
विज्ञापन
विज्ञापन



इससे केरोसिन मालती के ऊपर पड़ गया और आग लग गई। मालती को जलता देख उसका बेटा प्रिंस (6) बचाने के लिए दौड़ा, लेकिन वह भी आग की चपेट में आ गया।


दोनों को लपटों से घिरा देख सुधीर भी बचाने के लिए दौड़ा। सुधीर भी मामूली रूप से झुलसा। आननफानन मोहल्ले के लोगों की मदद से मां-बेटे को जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां इलाज के दौरान देर शाम मां-बेटे की मौत हो गई।


थानेदार जेपी यादव ने बताया कि स्टोव फटने से आग लगी थी, जिसमें मां-बेटे की मौत हुई है। हादसे की जांच कराई जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें