फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गंदी यूनिफॉर्म में मिले बच्चे, मंत्री ने लगाई फटकार

विज्ञापन
विज्ञापन
बछरावां। ...स्कूल परिसर में हर तरफ गंदगी। पर्याप्त रोशनी भी नहीं थी। बच्चे गंदी यूनिफॉर्म पहने बैठे थे। परिसर में इतनी ऊंची झाड़-झंखाड़ थी कि कोई भी कीड़ा-मकौड़ा छिपकर बैठ जाए और बच्चों को काट ले।
विज्ञापन



गुरुवार को लखनऊ से इलाहाबाद जाते समय बछरावां के प्राथमिक विद्यालय व उच्च प्राथमिक की हालत देख बेसिक शिक्षा मंत्री अनुपमा जायसवाल सन्न रह गईं।


मंत्री के जिले से होकर जाने की खबर शिक्षा महकमे को थी। इसके बाद भी व्यवस्थाएं सही नहीं कराईं गईं। खंड शिक्षा अधिकारी भी सरौरा विद्यालय नहीं पहुंच सके।


बीईओ इस उम्मीद में बैठे रहे कि मंत्री सीधे निकल जाएंगी, लेकिन वह सरौरा के स्कूल में अचानक रुक गईं और जिले में शिक्षा व्यवस्था की पोल खुल गई।


मंत्री ने उपस्थिति पंजिका, बच्चों की किताबें, कॉपियां, ड्रेस, विद्यालय भवन, बाउंड्रीवाल, साफ-सफाई का निरीक्षण किया। बेसिक शिक्षा मंत्री ने करीब आधे घंटे तक दोनों विद्यालयों का निरीक्षण किया।
विज्ञापन



इस दौरान स्कूल के शिक्षक व महकमे के अधिकारियों को फटकार लगाई। ग्रामीणों में चर्चा है कि जब मंत्री के निरीक्षण में हाईवे के किनारे स्कूलों की यह हालत मिल रही है तो दूसरे स्कूलों का क्या होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें