फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुकानों में घुसा ट्रक, दंपति की हालत नाजुक

विज्ञापन
विज्ञापन
दुकानों में घुसा ट्रक, दंपती गंभीर
विज्ञापन


रायबरेली-खीरों। खीरों थाना क्षेत्र के सेमरी-लालगंज मार्ग पर गौतमनखेड़ा मजरे लच्छीपुर गांव के पास रविवार सुबह ट्रक दो दुकानों में घुस गया।

हादसे में दुकान में सो रहे एक दंपती घायल हो गए। दोनों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उधर, शहर में बेकाबू ट्रक ने एक घर में घुस गया। इससे घर की दीवार टूट गई।

गौतमनखेडा मजरे लच्छीपुर निवासी छोटेलाल की किराना दुकान और कल्लू लोधी का होटल गांव के सामने सेमरी-लालगंज मार्ग के किनारे है।

रविवार सुबह छोटेलाल और उसकी पत्नी कलावती दुकान में सो रहे थे। तभी ट्रक कल्लू लोधी की होटल में घुस गया। होटल की भट्ठी तोड़ते हुए छोटेलाल की किराना की गुमटी में घुस गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


हादसे में दंपती घायल हो गए। दोनों को सीएचसी खीरों पहुंचाया गया। यहां हालत नाजुक होने पर उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।

थानाध्यक्ष शैलेंद्र सिंह ने बताया कि ट्रक को कब्जे में ले लिया गया है। उधर, शहर के दक्षिणी जहानाबाद के पास पंकज अंबस्ट का घर है। सुबह बेकाबू ट्रक दीवार तोड़ उनके मकान में घुस गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें