ट्रेन से टकराया युवक, हालत गंभीर
डलमऊ (रायबरेली)। संतपुर ग्राम निवासी सुजीत कुमार का पुत्र अंकित कुमार (17) रविवार को सुबह डलमऊ से रायबरेली जा रही पैसेंजर ट्रेन से टकरा गया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया।
परिवारीजन उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर गए, जहां से उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। पिता सुजीत ने बताया कि उसका बेटा अंकित मानसिक रूप से बीमार था।
सुबह वह खेतों की तरफ गया था, जहां वह रायबरेली-डलमऊ रेल मार्ग के पास टहल रहा था। इसी बीच अचानक ट्रेन आ गई और वह उससे टकरा गया।
हादसे में गंभीर रूप से चोटिल हुए अंकित को सीएचसी ले जाया गया। सीएचसी के डॉ. रोहित चौरसिया ने बताया कि हालत गंभीर थी, जिससे उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।