फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हैप्पी न्यू ईयर के साथ चला बधाई का दौर, धूमधड़ाका

विज्ञापन
विज्ञापन
हैप्पी न्यू ईयर : जश्न के बीच चला बधाई का दौर
विज्ञापन

रायबरेली। जैसे ही घड़ी की सूई 12 पर पहुंची, वैसे ही हर तरफ हैप्पी न्यू ईयर की गूंज सुनाई पड़ने लगी। बच्चे से लेकर बड़े तक एक-दूसरे को नए साल की बधाई देने लगे। गले मिलकर तो किसी ने केक काटकर साल 2018 का स्वागत किया। फिल्मी गानों की धुन पर बच्चों ही नहीं बड़ों के भी पांव थिरक उठे। जश्न का यह सिलसिला देर रात तक चलता रहा। इस दौरान खूब धूम धड़ाका भी हुआ। युवाओं ने आतिशबाजी भी की।
विकास भवन में दोपहर में पूजा अर्चना के बाद श्रीरामचरितमानस का पाठ प्रारंभ हुआ। किसानों के साथ विकास भवन के कर्मचारियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। विश्वेश्वर शिवराम बजरंग मंदिर स्टेशन रोड पर श्रीराम चरितमानस का पाठ शुरू हुआ। पुजारी पंडित पवन दीक्षित ने बताया कि नए वर्ष पर श्रीरामचरित मानस का पाठ चल रहा है, जिसका समापन 01 जनवरी को होगा। इस मौके पर रणजंय सिंह, डॉ. विपुल सिंह, रमन सिंह, कृष्ण कुमार आदि मौजूद रहे। निबंधन कार्यालय के पास नए साल के स्वागत में रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम हुआ। बच्चों के साथ बड़ों ने भी डांस किया। एक-दूसरे को नए साल की बधाई दी। यहां पर देर रात तक जशभन का दौर चलता रहा। केक काटा गया। सचिन, सतीश चौरसिया, निधि, सौम्या, रुचि, शालिनी, मोनिका, पल्लवी, अनम, गोल्डी, पूर्णिमा, दीक्षा, रितु, साक्षी, मोनिका, आशीष, दिनेश, बबलू, अभिषेक, शुभम, गौरव आदि फिल्मी गीतों पर थिरके और नए साल की खुशी का इजहार किया।
विज्ञापन


ग्रीटिंग कार्ड तो किसी ने दिया फूल
नए साल की बधाई किसी ने ग्रीटिंग तो किसी ने फूल देकर दी। शहर के सुपर मार्केट, घंटाघर, जेल गार्डेन रोड, बस स्टेशन, रेलवे स्टेशन समेत अन्य स्थानों पर लोगों में नए साल को लेकर खुशी साफ दिख रही थी। खरीदारी के लिए देर रात तक बाजारों में भीड़भाड़ रही।
विज्ञापन


पुलिस ने हुड़दंग करने वालों पर रखी नजर
नए साल पर हुड़दंग करने वालों पर पूरी नजर रखी गई। अराजकतत्वों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की गई। जिले भर में चेकिंग अभियान चलाया गया और नशे में मिलने वालों पर भी सख्ती की गई।-शिवहरि मीणा,एसपी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें