फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सशस्त्र झंडा दिवस पर अधिक से अधिक दान देने की अपील

विज्ञापन
विज्ञापन
सशस्त्र झंडा दिवस पर अधिक से अधिक दान देने की अपील
विज्ञापन

रायबरेली। जिला सैनिक कल्याण एवं पुनर्वास अधिकारी ने गुरुवार को सशस्त्र सेना झंडा दिवस मनाया। सबसे पहले जिलाधिकारी संजय कुमार खत्री को प्रतीक झंडा लगाया गया तथा उन्होंने स्वैच्छिक दान देकर धन संग्रह अभियान का शुभारंभ किया।
विज्ञापन

डीएम ने जिले वासियों से देश की सुरक्षा एवं अखंडता की रक्षा करने के लिए अपने प्राणों की आहुति देने वालेे सैनिकों की वीर नारियों, अपंग सैनिकों, भूतपूर्व सैनिकों की सहायता के लिए इस राष्ट्रीय कार्य में अधिक से अधिक दान देने की अपील की। इसके बाद मुख्य विकास अधिकारी, पुलिस अधीक्षक, नगर मजिस्ट्रेट, वरिष्ठ कोषाधिकारी एवं समाज कल्याण अधिकारी समेत अन्य अधिकारियों को जिला सैनिक कल्याण एवं पुनर्वास कार्यालय ने प्रतीक झंडा लगाकर अनुदान संग्रहीत किया। अभियान में महेंद्र सिंह राठौर, राममोहन मिश्रा, उमेश कुमार वर्मा, गिरीश बाजपेयी, कन्हैयालाल एवं अनंत त्रिवेदी का सहयोग रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें