फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विकास के मुद्दे में सोनिया गांधी का जवाब बनेंगी सोनिया: कलराज

विज्ञापन
विज्ञापन
विकास के मुद्दे में सोनिया गांधी का जवाब बनेंगी सोनिया रस्तोगी
विज्ञापन

रायबरेली। पूर्व केंद्रीय मंत्री कलराज मिश्र ने रविवार को कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी पर हमला बोला। कहा कि जिले की सांसद सोनिया गांधी ने अब तक जिले में कोई विकास कार्य नहीं किया है। पूरा नगर अस्त-व्यस्त पड़ा है। उन्होंने जोर देकर कहा कि नगर पालिका के अध्यक्ष पद पर भाजपा प्रत्याशी सोनिया रस्तोगी को भारी मतों से जिताएं। विकास के मुद्दे में सोनिया गांधी का जवाब सोनिया रास्तोगी बनेगीं और केंद्र व राज्य सरकार से मिलकर वे नगर पालिका का विकास कराएंगी।
विज्ञापन

शहर के सुपर मार्केट में आयोजित सभा में उन्होंने कहा कि घोटाला व भ्रष्टाचार मुक्त कार्यनीति से शहर का विकास किया जाएगा। जीएसटी व नोटबंदी का गलत प्रचार करने वाले कांग्रेसियों को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि रायबरेली के व्यापारी पूरी तरह संतुष्ट हैं। उनकी उपस्थित व समर्थन ही विरोधियों का जवाब हैं। उन्होंने कहा कि गैर भाजपा पार्टियों को देश की जनता ने नकार दिया है। सपा, कांग्रेस और बसपा अपनी इज्जत बचाने का प्रयास कर रही है। वरिष्ठ भाजपा नेता व सुप्रीम कोर्ट अधिवक्ता अजय अग्रवाल ने कहा कि सोनिया रस्तोगी के जीतने के बाद रायबरेली का चहुमुंखी विकास होगा। पूर्व में नगर पालिका परिषद तथा नगर पंचायत में जहां-जहां भी भाजपा के अध्यक्ष रहे हैं वहां पर विकास ज्यादा हुआ है। जहां पर अन्य पार्टी के लोग सपा, बसपा, कांग्रेस आदि के लोग रहे हैं वहां पर भ्रष्टाचार के चलते कोई विकास नहीं हुआ। भाजपा प्रत्याशी सोनिया रस्तोगी ने शहर को आदर्श नगर बनाने का वादा किया। इसके बाद नगर पंचायत बछरावां में पूर्व मंत्री व सांसद कलराज मिश्र ने पार्टी प्रत्याशी के लिए वोट मांगे। उन्होंने कहा कि भाजपा प्रत्याशी के जीतने के बाद ही नगर का विकास हो सकेगा। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष दिलीप यादव, विधायक बछरावां रामनरेश रावत, महादेव गुप्ता, पुष्पेंद्र सिंह, अतुल सिंह, अनीता श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें