फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नगर निकाय चुनाव 17-44-29

विज्ञापन
विज्ञापन
ईधन के लिए नहीं मिला बजट, पेट्रोल पंप संचालक नाराज
विज्ञापन

रायबरेली। नगर निकाय चुनाव में खर्च होने वाले ईधन के लिए आपूर्ति विभाग के अब तक बजट नहीं मिला है। पूर्व में लोकसभा चुनाव का करीब 25 लाख रुपये का बकाया न मिलने से पेट्रोल पंप संचालकों में नाराजगी है। आपूर्ति विभाग के अधिकारी जल्द ही भुगतान कराने का वादा करके चुनाव में उधारी में ईधन ले रहे हैं।
नगर निकाय चुनाव में उड़नदस्तों के साथ ही अन्य टीमों को में लगाए गए वाहनों को आपूर्ति विभाग ईधन की व्यवस्था करा रहा है। पूर्व के चुनावों में पेट्रोल पंप संचालकों को अग्रिम भुगतान के लिए कुछ धनराशि मिल जाती थी लेकिन इस बार फूटी कौड़ी नहीं मिली है। ऐसी स्थिति में पेट्रोल पंप संचालकों को उधारी में ईधन देना पड़ रहा है। पिछले लोकसभा चुनाव का भी भुगतान पेट्रोल पंप संचालकों को नहीं दिया गया है। इससे पेट्रोल पंप संचालकों में नाराजगी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पेट्रोलियम संघ के जिलाध्यक्ष जितेंद्र शर्मा ने बताया कि जिला आपूर्ति अधिकारी ने जल्द ही भुगतान कराने का वादा किया है। इसी कारण ईधन दिया जा रहा है। पेट्रोल पंप संचालक हर बार चुनाव में पूरा सहयोग करते हैं, लेकिन पिछले लोकसभा चुनाव का भुगतान अब तक नहीं दिया गया है। जिला आपूर्ति अधिकारी केएन सिंह ने बताया कि चुनाव के लिए पर्याप्त ईधन मिल रहा है। बजट की डिमांड की है। बजट मिलते ही पेट्रोल पंप संचालकों को भुगतान दिया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें