फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोलियों की गड़गड़ाहट से राजमहल में अफरातफरी

विज्ञापन
विज्ञापन
गोलियों की गड़गड़ाहट से राजमहल में अफरातफरी
विज्ञापन

शिवगढ़ (रायबरेली)। राजमहल में चल रही रेड फिल्म की शूटिंग के दौरान सोमवार को एक बार फिर छापेमारी का सीन शूट किया गया। मंत्री की तरफ से बैलगाड़ी व ट्रैक्टर-ट्रॉली सवार लोग ‘छापा’ डालने वाली टीम पर हमला बोलते हैं। शूटिंग में जो सीन शूट किया गया, उसमें बरखंडी विद्यापीठ मैदान व रोड पर लोगों की भीड़ जुटी रही, जबकि राजमहल में गेट के अंदर पुलिस अपनी गोलियों की बरसात करती दिखाई दी। लोग लाठी-डंडे लेकर गेट को जबरदस्ती खोलने का प्रयास कर रहे हैं।
विज्ञापन

बताया जा रहा है कि फिल्म में भ्रष्ट नेता (कलाकार सौरभ शुक्ला) के घर में छिपे सोने का पता लगाने के लिए आयकर अधिकारी अभिनेता अजय देवगन राजमहल में ‘छापा’ मारते हैं। इसमें भ्रष्ट नेता को लेकर साथ जाना है। नेता को वहीं कैद किया गया है और उसको लेकर पुलिस को जाना है। तथाकथित दो गाड़ी पीएसी भी शिवगढ़ में तैनात है। दीवार व खंभों से सोने के बिस्कुट निकाला गया। उसकी भनक जनता को लग जाती है। बताया जा रहा है कि लोगों की भारी भीड़ लाठी- डंडे लेकर पहुंच गई। लोगों में भ्रम फैलाया गया कि मंत्री को फं साया गया है। इससे जनता नाराज होकर राजमहल का गेट तोड़ने को तैयार हो गई। अभिनय करते कलाकारों को देखने के लिए दूरदराज से आए प्रसंशकों को मायूस होकर लौटना पड़ रहा है, क्योंकि पुलिस के साथ ही उनकी भी एक बड़ी सुरक्षा गेट पर लगी हुई है। चप्पे-चप्पे पर मौजूद कड़ी सुरक्षा व्यवस्था व फिल्म निर्माता के गार्डों की सख्ती के चलते प्रसंशक अजय देवगन की एक झलक पाने को तरसते रहे। प्रशंसकों को राजमहल के गेट से 200 मीटर दूर ही रोक दिया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें