फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्नानार्थियों को आवागमन में नहीं होगी परेशानी

विज्ञापन
विज्ञापन
कार्तिक पूर्णिमा पर चलेंगी 50 स्पेशल बस
विज्ञापन

रायबरेली। कार्तिक पूर्णिमा स्नान और मेले की तैयारियां जोरों पर हैं। पुलिस से लेकर जिला प्रशासन तक मेले की व्यवस्था ठीक करने में जुटा है। गंगा घाटों तक भक्तों को पहुंचने में परेशानी न हो, इसके लिए रायबरेली डिपो ने भी तैयारी पूरी कर ली है। इस बार 50 स्पेशल बसों का संचालन 3 नवंबर से ही किया है। बाकायदा डलमऊ के मुराईबाग कस्बे में अस्थायी बस स्टेशन बनाया गया है। जिससे यात्रियों को परेशानी का सामना न करना पड़े।
विज्ञापन

कार्तिक पूर्णिमा पर स्नानार्थियों के सामने सुरक्षित गंगा स्नान कर घर लौटना बड़ी चुनौती होती है। खास कर गंगातट तक पहुंचने में उन्हें खासी परेशानी उठानी पड़ती है। हर साल की तरह इस बार भी रोडवेज ने इसके लिए वैकल्पिक व्यवस्था की है। गंगा स्नान के एक दिन पहले 03 नवंबर से स्पेशल बसों का संचालन शुरू हो जाएगा। एआरएम आरपी सिंह ने बताया कि 50 मेला स्पेशल बसें चलाई जाएंगी। 03 नवंबर की दोपहर से ही बसों का संचालन शुरू हो जाएगा। मुराईबाग में एक अस्थाई बस स्टेशन भी बनाया गया है। डलमऊ जाने वाली बसें यहीं से संचालित होंगी। हैदरगढ़, इन्हौंना और जगदीशपुर क्षेत्र के स्नानार्थियों को भी यह सुविधा मिलेगी। इसके अलावा 20 बसें सुरक्षित रखी जाएंगी। इमरजेंसी में इन बसों का संचालन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें