गीतांजलि जिला संघर्ष समिति महिला प्रकोष्ठ की जिलाध्यक्ष बनीं
रायबरेली। उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ ने जिला संघर्ष समिति महिला प्रकोष्ठ का गठन किया है। जेल गार्डेन रोड के एक होटल में प्राथमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष दिनेश बहादुर सिंह की अध्यक्षता में प्रकोष्ठ का गठन किया गया।मुख्य अतिथि उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के संरक्षक लल्लन मिश्र ने महिला पदाधिकारियों का स्वागत किया और शिक्षक हितों की लड़ाई लड़ने का आह्वान किया।
संघर्ष समिति महिला प्रकोष्ठ का गीतांजलि शर्मा को जिलाध्यक्ष, गीता त्रिपाठी को वरिष्ठ उपाध्यक्ष, अर्चना देवी को जिला मंत्री, रत्ना मिश्रा को कोषाध्यक्ष एवं राना रजाजी को जिला संरक्षक मनोनीत किया गया। प्राथमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष दिनेश बहादुर सिंह, जिला मंत्री मुकेश चन्द्र द्विवेदी ने कहा कि अब संघ की ताकत और बढ़ गई है। इस मौके पर मंजू लता, अंजुम सुल्ताना, रेनू शुक्ला, सरोजनी मौर्या, डॉ. चन्द्रमणि बाजपेयी, सुधीर द्विवेदी, सुशील तिवारी, जटाशंकर बाजपेयी, डॉ. विवेकानंद त्रिपाठी, राजेश शुक्ला, श्रीकांत शुक्ल आदि मौजूद रहे। सभी का धन्यवाद ज्ञापन बृजेन्द्र शरण श्रीवास्तव गांधी ने किया ।