बिजली चोरी करना पड़ा महंगा, 29 लोगाें पर केस
रायबरेली। विद्युत वितरण खंड तृतीय लालगंज की ओर से मंगलवार को चलाए गए अभियान से बकायेदारों और बिजली चोरों में हड़कंप रहा। कनेक्शन कटने के बाद चोरी से जोड़कर बिजली चोरी करने वालों पर एफआईआर दर्ज कराई गई। अधिशासी अभियंता पीके सिंह ने साफ कहा कि यदि कोई उपभोक्ता बकाये पर काटे गए कनेक्शन को जोड़कर चलाता मिला तो उसके खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई जाएगी।
एक्सईएन ने बताया कि लालगंज, खीरों क्षेत्र में अभियान चलाया गया। इसके लिए पांच टीमें गठित की गई, जो कई गांव-गांव जाकर काटे गए कनेक्शनों को चेक किया। बकाये पर एक सप्ताह पहले सातनपुरवा निवासी लाल स्वयंबर, कृष्ण शुक्ला, सुनील कुमार, धुन्ना, मुन्ना तिवारी, राजेंद्र प्रसाद, गणेश सिंह, रामसजीवन, नंद किशोर, गुड्डन, जय सिंह, मानसिंह, गुरुबख्शगंज चौराहा रामप्यारे यादव, निशार अहमद रेलवे स्टेशन रोड लालगंज, शीतला प्रसाद, श्री नगर, अशोक कुमार, गुरुबख्शगंज रोड सहित 29 लोगों के कनेक्शन काटे गए थे।
जांच में इन लोगों ने बकाया जमा किए बिना चोरी से कनेक्शन जोड़े पाए गए। सभी के खिलाफ 138 बी के तहत बिजली चोरी का मुकदमा दर्ज कराया गया है। इसके अलावा आठ लाख रुपये बकाये पर 18 लोगों के कनेक्शन काटे गए है।