फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अधिवक्ताओं ने कानूनगो पर रिश्वत लेने का लगाया आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
कानूनगो पर रिश्वत लेने का लगाया आरोप
विज्ञापन

ऊंचाहार (रायबरेली)। ऊंचाहार तहसील में तैनात एक कानूनगो पर अधिवक्ताओं ने रिश्वत लेने का आरोप लगाया है। इस मामले को लेकर सोमवार को वकीलों ने कार्य से विरत रहकर विरोध-प्रदर्शन किया। सभी ने उचित कार्रवाई किए जाने की मांग की और एसडीएम को ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन

ऊंचाहार तहसील के अधिवक्ता विशाल श्रीवास्तव का आरोप है कि तहसील मे तैनात कानूनगो ने कोटरा बहादुरगंज के एक पीड़ित से जमीन की पैमाइश के लिए सात हजार रुपये रिश्वत ली थी। इसके बाद भी उसकी भूमि की पैमाइश नहीं की गई। इस बाबत जब कानूनगो से बात की गई तो अधिवक्ता से भी दो हजार रुपये और मांगे। इसकी शिकायत तहसील बार के अध्यक्ष से की गई। अधिवक्ता संघ के तहसील अध्यक्ष राकेशचंद्र, महामंत्री शिवजी पांडेय, कोषाध्यक्ष महेश कुमार, संजय श्रीवास्तव आदि अधिवक्ताओं ने कार्य बहिष्कार कर कानूनगो के खिलाफ एक सप्ताह में कार्रवाई करके बार को अवगत कराने का ज्ञापन एसडीएम को सौंपा। एसडीएम मदनकुमार ने बताया कि अधिवक्ताओं की शिकायत पर जांच टीम बना दी गई है। जांच के बाद विभागीय कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें