फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बड़े बकायेदारों की सूची चौराहे पर लगवाएगा पावर कॉर्पोरेशन

विज्ञापन
विज्ञापन
बड़े बकायेदारों की सूची चौराहे पर लगवाएगा पावर कॉर्पोरेशन
विज्ञापन

रायबरेली। पावर कॉर्पोरेशन का लाखों रुपया दबाए उपभोक्ताओं के खिलाफ पावर कॉर्पोरेशन अब सख्ती से पेश आएगा। बकायेदारों से न सिर्फ भू राजस्व की तरह वसूली करेगा, बल्कि बकायेदारों की सूची प्रमुख चौराहे पर लगवाएगा। पावर कॉर्पोरेशन ने 20 बड़े बकायेदारों को चिह्नित किया है। कई बार चेतावनी के बावजूद यह बकायेदार पावर कॉर्पोरेशन का बकाया धन नहीं जमा कर रहे हैं।
विज्ञापन

विद्युत वितरण खंड प्रथम के अधिशासी अभियंता अशोक कुमार ने बताया कि 50 हजार से ज्यादा बकायेदारों को चिह्नित किया गया है। इनमें रामेश्वरदीन निवासी गूढ़ा का एक लाख 89 हजार, मिथलेश कुमार मिश्रा चमरिहा निवासी बछरावां का एक लाख 52 हजार, धनंजय बस स्टॉप बछरावां का एक लाख 21 हजार, सतीश मिश्रा गंगागंज का एक लाख 27 हजार, फैज मोहम्मद असनी चौराहा राघवपुर का दो लाख 12 हजार, अरुण कुमार देदौर का दो लाख 32 हजार बकाया है। उन्होंने बताया कि राधेश्याम देदौर दो लाख 34 हजार, अमर सिंह देदौर का दो 70 हजार, संतलाल देदौर का दो लाख 65 हजार, रामदास देदौर का दो लाख 46 हजार, शंभूराम हरचंदपुर का चार लाख 18 हजार, देवकली डिहवा का 73 हजार, विक्रम सिंह लोधवामऊ का तीन लाख सहित 20 बकायेदारों को चिन्हित किया गया है। कई बार चेतावनी के बाद यह लोग बकाया बिल नहीं जमा कर रहे हैं। एक्सईन ने बताया कि इन बकायेदारों की सूची प्रमुख चौराहे पर भी चस्पा की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें