फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पांच मौतों से पुलिस महकमे में रहा हड़कंप, घनघनाते रहे फोन

विज्ञापन
विज्ञापन
हत्या आरोपियों के खिलाफ होगी सख्त कार्रवाई : एडीजी
विज्ञापन

पांच मौतों से पुलिस महकमे में रहा हड़कंप, घनघनाते रहे फोन
देर रात पहुंचे एडीजी-डीआईजी ने की समीक्षा, फोरेंसिक टीम ने लिए फिंगर प्रिंट
अमर उजाला ब्यूरो
रायबरेली। अप्टा मजरे इटौरा बुजुर्ग गांव में पांच लोगों की हत्या की वारदात के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। सिर्फ रायबरेली ही नहीं, बल्कि इस वारदात की गूंज लखनऊ में बैठे पुलिस उच्चाधिकारियों तक पहुंच गई। उच्चाधिकारियों के फोन घनघनाते रहे और वारदात से संबंधित अपडेट लेते रहे। देर रात एडीजी अभय प्रसाद और डीआईजी जयनारायण सिंह यहां घटनास्थल पर पहुंच गए। एडीजी-डीआईजी ने अफसरों के साथ वारदात की समीक्षा की। हर पहलू पर जानकारी ली। एडीजी ने कहा कि हत्या आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। किसी को छोड़ा नहीं जाएगा। फोरेंसिक टीम ने भी घटनास्थल से फिंगर प्रिंट लिए है। यह जानने का प्रयास कर रही है कि घटना का सही पहलू क्या है।
पांच लोगों की हत्या की खबर से प्रशासनिक महकमे में हड़कंप मच गया। आनन-फानन डीएम अभय सिंह, एसपी गौरव सिंह के अलावा कई थानों की फोर्स पहुंच गई। हालात के मद्देनजर कई थानों की पुलिस, आरआरएल, पीएसी को भी मौके पर बुला लिया गया। रात करीब दो बजे एडीजी जोन व डीआईजी रेंज मौके पर पहुंच गए। उच्चाधिकारियों ने हालात पर अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की।
विज्ञापन
विज्ञापन

करीब एक घंटे तक बैठक में एडीजी व डीआईजी ने पूरे घटनाक्रम की जानकारी ली। वारदात की क्या वजह रही और कौन-कौन शामिल था। हालात पर समीक्षा करने के साथ ही दोनों उच्चाधिकारियों ने घटनास्थल अप्टा गांव का जायजा लिया। जहां पर वारदात हुई, उसे बारीकी से चेक किया। एडीजी ने एसपी को वारदात में शामिल आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दिए। एक घंटे तक यहां रुकने के बाद एडीजी व डीआईजी लखनऊ वापस हो गए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें