फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विशेष अभियान के पहले दिन 900 घरों की बत्ती गुल, हड़कंप

विज्ञापन
विज्ञापन
रायबरेली। पावर कॉर्पोरेशन की ओर से शुरू की गई आसान किस्त योजना में पंजीकरण नहीं कराने वाले और लाखों रुपये दबाए बैठे उपभोक्ताओं पर पावर कॉर्पोरेशन ने सख्ती करना शुरू कर दिया है। इसके लिए गुरुवार को विशेष अभियान चलाया गया। पहले दिन करीब तीन करोड़ रुपया बकाया होने पर 900 लोगों के घरों की बत्ती गुल कर दी गई।
विज्ञापन

अभियान में 10 हजार से ज्यादा के बकायेदारों के कनेक्शन काटे गए। पावर कॉर्पोरेशन ने एक से चार किलोवाट तक के उपभोक्ताओं के लिए आसान किस्त योजना शुरू की है। इस योजना के तहत उपभोक्ता रजिस्ट्रेशन कराकर अपना बकाया बिल जमा कर सकते हैं। इसके बावजूद उपभोक्ता रुचि नहीं दिखा रहे हैं। इसी के चलते विशेष अभियान चलाया गया।
प्रथम सर्किल में 550 जबकि सेकेंड सर्किल में 350 लोगों के कनेक्शन काटे गए। अधीक्षण अभियंता विकास कपूर ने बताया कि यह अभियान 12 नवंबर तक चलेगा। बकायेदार उपभोक्ताओं के कनेक्शन काटे गए है। उपभोक्ता आसान किस्त योजना में रजिस्ट्रेशन कराकर सुविधा का लाभ उठा सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें