फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

87 हजार मतदाता पहली बार डालेंगे वोट

Fri, 13 Jan 2017 12:14 AM IST
रायबरेली/ अमर उजाला ब्यूराे
विज्ञापन
voter id - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
विधानसभा चुनाव में पहली बार 87 हजार 196 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। डीएम अनुज कुमार झा ने गुरुवार को विधानसभा चुनाव के चलते मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन किया।
विज्ञापन


हर विधानसभा क्षेत्र में इस बार नए वोटर बढ़े हैं। डीएम ने सभी जनप्रतिनिधियों को नई मतदाता सूची उपलब्ध कराए जानेे के निर्देश जारी किए हैं। जिले में विधानसभा चुनाव की तैयारियां तेजी से चल रही हैं। सुरक्षा व्यवस्था बनाए जाने के लिए जहां हर विधानसभा क्षेत्रों में मार्च किया जा रहा है।

वहीं मतदाताओं को जागरूक करने के लिए रैली निकाली जा रही हैं। इसी कड़ी में गुरुवार को मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन पर मोहर लगा दी गई। वर्ष 2012 के विधानसभा चुनाव में 14 लाख 76 हजार 976 वोटर थे। वर्ष 2014 के लाेकसभा चुनाव में ये संख्या 19 लाख के करीब पहुंच गइर्ई थी।
विज्ञापन
   2017 के इस बार विधानसभा चुनाव में मतदाताओं की संख्या बढ़कर 19 लाख 79 हजार 910 पहुंच गई है। सबसे अधिक मतदाता रायबरेली विधानसभा क्षेत्र में हैं। जबकि सबसे कम मतदाता हरचंदपुर विधानसभा क्षेत्र में हैं।
  जिला निर्वाचन कार्यालय में चुनाव का कार्य देख रहे एसडीएम सूर्यकांत त्रिपाठी के मुताबिक मतदाता सूची का प्रकाशन कर दिया गया है। इस बार 87 हजार 196 नए मतदाता पहली बार वोट करेंगे।
विज्ञापन

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें