फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Raebareli News: एक्सप्रेसवे के उद्घाटन में पहुंचाएंगी 85 बसें

Mon, 27 Apr 2026 01:29 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
रायबरेली। गंगा एक्सप्रेस-वे का शुभारंभ 29 अप्रैल को होगा। उद्घाटन कार्यक्रम हरदोई जिले में आयोजित किया जाएगा। इस कार्यक्रम में रायबरेली डिपो की 85 बसें लोगों को पहुंचाएंगी। बसें उन्नाव जिले से लोगों को कार्यक्रम स्थल तक पहुंचाएंगी। इसके लिए तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है। उन्नाव जिले के विभिन्न क्षेत्रों के बसों का संचालन होगा। ये बसें एक्सप्रेसवे से हरदोई पहुंचेंगी।
विज्ञापन

मेरठ से प्रयागराज तक बने गंगा एक्सप्रेसवे पर फर्राटा भरने का समय आ गया है। यह रास्ता जिले के लालगंज, डलमऊ, ऊंचाहार और सलोन तहसीलों से होकर गया है। कार्यक्रम को लेकर परिवहन निगम ने बसों का चार्ट तैयार किया है।
सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक दिनेशचंद्र श्रीवास्तव ने बताया कि डिपो की 85 बसें लगाई गई हैं। यह बसें लोगों को आगामी 29 अप्रैल को उन्नाव जिले से हरदोई लेकर जाएंगी। उन्नाव के विभिन्न स्थानों से इन बसों को भेजा जाएगा। इसके लिए प्रस्ताव तैयार किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें