फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

114 केंद्रों पर पहुंचे पेपर, केंद्र व्यवस्थापकों को सुरक्षा की जिम्मेदारी

विज्ञापन
विज्ञापन
रायबरेली। सात फरवरी से शुरू हो रही यूपी बोर्ड परीक्षा-2019 के लिए मंगलवार को प्रश्नपत्र परीक्षा केंद्र पहुंचने लगे। 114 परीक्षा केंद्रों पर पेपर पहुंचाने के बाद केंद्र व्यवस्थापकों को सुपुर्द करने के साथ ही सुरक्षा की जिम्मेदारी भी उन्हें सौंपी गई है। संवेदनशील घोषित 19 परीक्षा केंद्रों पर विभाग परीक्षा के दौरान खास नजर रखेगा।
विज्ञापन



बोर्ड परीक्षा के लिए जिले को दो चरणों में प्रश्नपत्र उपलब्ध कराए गए थे। प्रश्नपत्रों को जीआईसी में बने स्ट्रांग रूम में रखवाया गया था।


मंगलवार सुबह से पेपरों को परीक्षा केंद्रों पर पहुंचाने का काम शुरू किया गया। सुबह 7 बजे से वाहनों को भेजने का काम शुरू किया गया।


पूर्व में ही केंद्र व्यवस्थापकों को केंद्रों पर मौजूद रहने और पेपरों को रिसीव करके सुरक्षित रखवाने के आदेश दिए गए थे। मंगलवार को केंद्रों पर केंद्र व्यवस्थापकों को ही पेपर रिसीव कराए गए।


परीक्षा केंद्रों के स्ट्रांग रूम में रखवाए गए पेपर
परीक्षा केंद्रों पर पहुंचे प्रश्नपत्रों को स्ट्रांग रूम में रखवाया गया है। स्ट्रांग रूम को वायस रिकार्डर युक्त सीसीटीवी से लैस किया गया है।

साथ ही सक्षम अधिकारी किसी भी समय प्रश्नपत्रों की गोपनीयता का निरीक्षण करेंगे। सभी केंद्राध्यक्षों को निर्देश दिए गए हैं कि प्रश्नपत्रों की सुरक्षा के लिए रात में कम से कम दो कर्मचारी चौकीदार के रूप में लगाएं। इनसेट
विज्ञापन



तहसीलों में परीक्षा केंद्र
सदर 28
लालगंज 17
महराजगंज 17
डलमऊ 18
सलोन 19
ऊंचाहार 15


सभी परीक्षा केंद्रों पर बोर्ड परीक्षा के पेपर पहुंचाए गए हैं। केंद्र व्यवस्थापकों को पेपरों की सुरक्षा की जिम्मेदारी दी गई है। किसी भी घटना के लिए वे ही जिम्मेदार होंगे। इसमें किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
विज्ञापन

डॉ. चंद्रशेखर मालवीय, डीआईओएस
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें