फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवक का अपहरण करने के बाद नहर किनारे फेंका, नकदी, मोबाइल लूटा

विज्ञापन
विज्ञापन
रायबरेली। शहर के सिविल लाइंस के पास घर जाने के लिए वाहन का इंतजार कर रहे लुधियाना से लौटे एक युवक का कार सवार बदमाशों ने अपहरण कर लिया।
विज्ञापन



युवक की पिटाई की और नकदी, मोबाइल लूटने के बाद उसे भदोखर थाना क्षेत्र में एक नहर के पास फेंक दिया। घटना की जानकारी पर हड़कंप मच गया।


सीओ सदर शेषमणि उपाध्याय, एसओ राजकुमार पांडेय ने मौके पर पहुंचकर पड़ताल की। पीड़ित के मुताबिक बदमाशों ने 40 हजार रुपये व मोबाइल और बैग समेत भरा अन्य सामान लूट लिया। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।


सलोन कोतवाली क्षेत्र के बघौला गांव निवासी विनय तिवारी लुधियाना में प्राइवेट नौकरी करता है। वह लुधियाना से कमाकर दिवाली पर घर लौट रहा था।


लखनऊ से गंगा गोमती एक्सप्रेस से रायबरेली तक आया। रायबरेली रेलवे स्टेशन से ई-रिक्शा पर सवार होकर सिविल लाइंस पहुंचा और घर जाने के लिए वाहन का इंतजार कर रहा था।
विज्ञापन



इसी दौरान चार पहिया वाहन पर सवार चार-पांच लोग पहुंचे। उन्होेंने सूची में छोड़ने की बात कहकर उसे गाड़ी में बैठा लिया।


कुछ दूर जाने पर बदमाशों ने विनय की जमकर पिटाई की और उसका बैग लूट लिया। इसके बाद युवक को भदोखर के रायपुर महेरी गांव के पास स्थित नहर किनारे छोड़कर भाग निकले।
विज्ञापन



युवक के शोरगुल पर राहगीर मौके पर पहुंचे तो उन्हें घटना की जानकारी हो सकी। सूचना पर सीओ और भदोखर एसओ ने पहुंचकर पूछताछ की।


एसओ का कहना है कि लुधियाना से कमाकर लौट रहे युवक को सिविल लाइंस के पास से अगवा किया गया था और फिर 40 हजार रुपये की नकदी, मोबाइल समेत अन्य सामान लूटने के बाद उसे यहां फेंक दिया गया।


पीड़ित की तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। कार सवार बदमाशों के बारे में पता लगाया जा रहा है। मामले में कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें