फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रकऔर लोडर की टक्कर में क्लीनर की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
जायस (रायबरेली)। कोतवाली क्षेत्र में मंगलवार को ट्रक और लोडर की टक्कर से लोडर के क्लीनर की मौत हो गई, जबकि चालक घायल हो गया।
विज्ञापन



टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों वाहन क्षतिग्रस्त हो गए। कानपुर से लोहे का दरवाजा लादकर लोडर मुसाफिरखाना जा रहा था। अग्निशमन केंद्र जायस के पास विपरीत दिशा से आ रहे ट्रक से टक्कर हो गई।
विज्ञापन



इसमें कानपुर जिले के हनुंत विहार नौबस्ता नई बस्ती निवासी एवं लोडर चालक जगदीश साहू और क्लीनर लखहू साहू घायल हो गए।


दोनों को जिला अस्पताल रायबरेली पहुंचाया गया, जहां क्लीनर लखहू को मृत घोषित कर दिया गया। कोतवाल रवींद्र सिंह ने बताया कि ट्रक चालक पप्पू को हिरासत में ले लिया गया है। तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें