फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब डाकिया डाक नहीं, आपके घर लेकर पहुंचेगा रुपया

विज्ञापन
विज्ञापन
रायबरेली। जिले के चार उपडाकघरों में शनिवार को इंडिया पोस्ट पेमेंट्स बैंक की शुरुआत हो गई। शहर के घंटाघर स्थित प्रधान डाकघर में आयोजित कार्यक्रम में केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री शिव प्रताप शुक्ला ने फीता काट व जीप जला कर विधिवत शुभारंभ किया।
विज्ञापन



मंत्री ने कहा कि अब डाकिया डाक नहीं, बल्कि लोगों के घरों में रुपया लेकर पहुंचेगा। ग्रामीण डाक सेवक और पोस्टमैन इस योजना को प्रभावी बनाने के लिए कार्य करेंगे।


उन्होंने कहा कि इस नई सेवा का लाभ डाकघर के खाताधारकों को भी मिलेगा। बोले, यह योजना पीएम मोदी की सोच का नतीजा है। आज उन्होंने देश में 650 शाखाओं का शुभारंभ किया है।
विज्ञापन



उन्होंने कहा कि इंडिया पोस्ट पेमेंट्स बैंक के शुभारंभ के बाद बैंकिंग सेवाओं का दायरा और भी बढ़ जाएगा, क्योंकि भारतीय डाक विभाग का दायरा देश के कोने-कोने तक फैला है।


लगभग एक लाख 55 हजार डाकघर देश के आमजन को अपनी सेवाएं प्रदान कर रहे हैं। यह बैंक देश के आम नागरिकों को डिजिटल बैंकिंग की सुविधा देगा ही साथ ही साथ देश के आम नागरिकों को घर बैठे बैंकिंग की सुविधा भी प्रदान करेगा। जरूरतमंद लोग एक फोन करके पैसे की निकासी व जमा कर पाएंगे।


उन्होंने कहा कि 31 सितंबर 2018 तक इस बैंक सेवाओं का विस्तार जिले के सभी 448 डाकघरों में किया जाएगा। इस मौके पर डाक विभाग के जनरल मैनेजर फाइनेंस राजेंद्र प्रसाद, जिला सहकारी बैंक अध्यक्ष विजय प्रताप उर्फ पप्पू लोहिया, जिला पंचायत अध्यक्ष अवधेश सिंह, बछरावां विधायक रामनरेश रावत, भाजपा जिलाध्यक्ष रामदेव पाल, पुष्पेंद्र सिंह, सुभाष झा, चंद्र प्रकाश त्रिवेदी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें