एसयूवी पलटी, तीन घायल
महाराजगंज। कोतवाली क्षेत्र के पूरे थान सिंह मजरे ज्योना में निमंत्रण से वापस लखनऊ लौट रही एसयूवी बुधवार रात चंदापुर पावर हाउस के पास अनियंत्रित होकर खड्ड में गिर गई।
इससे गाड़ी पर सवार तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें सीएचसी लाया गया, जहां से हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
थान सिंह का पुरवा मजरे ज्योना में एक तिलक था, जिसमें शामिल होने के लिए लखनऊ के तेलीबाग थाना क्षेत्र के निलमथा गांव के राजबिष्ट (20), कमल नेगी (30) और आलमबाग निवासी आशीष श्रीवास्तव (28) आए थे।
निमंत्रण में शामिल होने के बाद ये लोग एसयूवी से लौट रहे थे, तभी चंदापुर रोड पर चंदापुर पावर हाउस के दुर्घटना हो गई।
उधर से गुजर रहे राहगीरों ने घायलों को किसी तरह गाड़ी से बाहर निकाला और 108 एंबुलेंस से सीएचसी पहुंचाया। यहां हालत गंभीर देख डॉक्टरों ने सभी को जिला अस्पताल रेफर कर दिया है।