फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मां सीता-राम की फोटो देख खुलती आंख, कैसे कर सकता हूं टिप्पणी: डिप्टी सीएम 21-21-48

विज्ञापन
विज्ञापन
‘कुर्ता-पायजामा पहने देख लोग कहते भ्रष्ट आदमी होगा’
विज्ञापन



रायबरेली। सूबे के उप मुख्यमंत्री डॉ. दिनेश शर्मा ने कहा कि आज राजनीति की दिशा बदल गई है। कुर्ता-पायजामा पहने देखकर ज्यादातर लोग यही कहते हैं कि यह भ्रष्ट आदमी होगा।


उन्होंने कहा कि कुर्ता-पायजामा जनता के लिए पहने हैं। आज की प्रदेश की राजनीति में अच्छे लोग आ रहे हैं। वह राजकीय इंटर कॉलेज मैदान में शुक्रवार को आयोजित विष्णु महायज्ञ एवं संत सम्मेलन में पहुंचे थे।
विज्ञापन



उप मुख्यमंत्री डॉ. दिनेश शर्मा ने कहा कि भगवान हनुमान के अंदर अहंकार नहीं था। मेघनाद जब उन्हें पकड़कर रावण के पास ले गए तो हनुमान जी ने रावण को नतमस्तक होकर प्रणाम किया।


रावण का अहंकार होने के कारण ऐसा लगा कि डर कर हनुमानजी उनको प्रणाम कर रहे हैं। रावण के पूछने पर हनुमानजी ने कहा था कि मैं रावण को प्रणाम नहीं कर रहा हूं, मै हर व्यक्ति में राम देखता हूं, इसलिए प्रणाम कर रहा हूं। राम का संदेश लेकर आया हूं। इसी अहंकार के कारण रावण का सब कुछ नष्ट हो गया।
विज्ञापन



उप मुख्यमंत्री ने कहा कि 20 साल पहले कार्यक्रम में आया था तो देवेंद्रानंद गिरि ने मुझे माला दी थी और आज फिर उनके हाथों से माला मिली है।


अंतर्मन की भावना हर किसी को संत बनाती है। मन के अंदर सही भाव और लोगों के प्रति अच्छे विचार होने चाहिए। उप मुख्यमंत्री ने कहा कि संत का अनादर न करो। हर जगह राम को देखो। इसलिए भगवान तक पहुंचना है तो संत का आदर जरूर करो।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें