फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हादसे में रिटायर्ड शिक्षक समेत दो लोगों की मौत, दो घायल 20-52-17

विज्ञापन
विज्ञापन
हादसे में रिटायर्ड शिक्षक समेत दो लोगों की मौत
विज्ञापन



बछरावां-तिलोई (रायबरेली)। अलग-अलग सड़क हादसों में एक रिटायर्ड शिक्षक समेत दो लोगों की मौत हो गई, जबकि दो लोग घायल हो गए। पहली घटना बछरावां थाना क्षेत्र में लखनऊ-इलाहाबाद राष्ट्रीय राजमार्ग पर हुई।


मिल एरिया थाना क्षेत्र के धमसीराय का पुरवा रतापुर निवासी विनोद कुमार पुत्र जागेश्वर (25) व गुरबक्शगंज थाना के सेलारपुर गांव निवासी आलोक कुमार पुत्र राम सजीवन (34) बाइक से कहीं जा रहे थे।
विज्ञापन



अचानक बेकाबू होकर एक नाले में बाइक समेत जा गिरे, जिससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने दोनों घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां से विनोद को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।


जिला अस्पताल में इलाज के दौरान विनोद की मौत हो गई। बछरावां थानाध्यक्ष जीडी शुक्ला ने बताया कि तहरीर मिलने पर लिखापढ़ी की जाएगी।


उधर, अमेठी जिले के मोहनगंज थाना क्षेत्र के पूरे आलादीन मजरे राजापुर के पास अज्ञात वाहन ने साइकिल सवार सेवानिवृत्त शिक्षक अंकराम मौर्य निवासी करन को टक्कर मार दी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।


परिवारीजनों ने पुलिस को बगैर सूचित किए ही मृतक का अंतिम संस्कार कर दिया। यह हादसा इन्हौना-तिलोई मार्ग पर हुआ। थानाध्यक्ष धीरेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि मामले में तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।


उधर, ऊंचाहार थाना क्षेत्र में पिकप की टक्कर से बाइक सवार दो महिलाएं घायल हो गईं। यह घटना लखनऊ-इलाहाबाद राजमार्ग पर ऊंचाहार कोतवाली क्षेत्र के सवैया हसन गांव के पास हुई।


गुरुवार को क्षेत्र के भैंसापुर गांव निवासी ऊषा पत्नी हरिश्चंद्र व सुल्तानपुर जिले के थाना जामो के गांव लालूपुर की रहने वाली रेणु पत्नी लालजी बाइक से ऊंचाहार जा रही थी।
विज्ञापन



बाइक ऊषा का बेटा रोहित चला रहा था। ये लोग जैसे ही राजमार्ग पर पहुंचे, तभी रायबरेली की ओर से आ रही तेज रफ्तार पिकप ने बाइक को टक्कर मार दी।


हादसे में दोनों महिलाएं घायल हो गईं, जबकि रोहित बच गया। दोनों महिलाओं को सीएचसी लाया गया, जहां उनका उपचार किया जा रहा है। भुक्तभोगियों ने पुलिस में शिकायत नहीं की है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें