डॉ. वैशाली बनी रेट्रो क्वीन, नीलू को बेस्ट ड्रेस का खिताब
रायबरेली। जिला अस्पताल के निकट स्थित एक होटल में बॉलीवुड रेट्रो थीम पर फैशन शो आयोजित हुआ। युवतियों और महिलाओं ने रैंप पर जलवे बिखेेरे। डॉ. वैशाली चंद्रा ने रेट्रो क्वीन का खिताब अपने नाम किया। बॉलीवुड रेट्रो थीम पर आयोजित रंगारंग कार्यक्रम पर महिलाओं ने प्रस्तुतियां दीं। सन 70 और 80 के दशक की अभिनेत्रियों की वेशभूषा धारण कर प्रतिभागियों से शहर के एक होटल में धमाल मचाया। महिलाओं ने रैंप पर कैट वॉक किया। विभिन्न चरणों से गुजर कर डॉ. वैशाली चंद्रा को प्रथम पुरस्कार व रेट्रो क्वीन का खिताब दिया गया। जसप्रीत कौर को प्रथम रनरअप व हर्षिता लखमानी को द्वितीय रनर अप का पुरस्कार प्रदान किया गया।
इसी क्रम में इंडियन क्लासिकल फेस का पुरस्कार रुचिका जैन को, मोस्ट पोल्का डॉट्स का पुरस्कार पुनीत कौर को दिया गया। बेस्ट ड्रेस का खिताब नीलू सावलानी, बेस्ट हेअर स्टाइल का खिताब अनुराधा को दिया गया। बेस्ट डिस्को डांसर का पुरस्कार मनीषा राजपाल को मिला। छोटी बच्चियों में वरुशा, कृष्णा को रेट्रो प्रिंसेस का पुरस्कार दिया गया। निर्णायक की भूमिका लखनऊ से आईं मुख्य अतिथि जया चांदवानी ने निभाई।