फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अहंकारी रावण का अंतिम रूप देने में जुटे कलाकार

विज्ञापन
विज्ञापन
आज जलेगा अहंकारी रावण
विज्ञापन

रायबरेली। असत्य पर सत्य की जीत का प्रतीक माना जाने वाला दशहरा की तैयारियां पूरी कर ली गई है। सुरजूपुर और खालीसहाट में रावण का पुतला बनाने का काम अंतिम चरण में चल रहा है। शनिवार को यहां पर राम-रावण युद्ध होगा। उसके बाद पुतला दहन होगा।
सुरजूपुर और खालीसहाट में हर बार की तरह इस बार भी रावण के विशालकाय पुतले बनाए गए हैं। मेले में सुरक्षा के मद्देनजर सख्त इंतजाम किए है। यहां पर शहर में अलग-अलग कमेटियों की ओर राम भरत मिलाप का आयोजन किया होगा। इसके बाद शोभायात्रा निकाली जाएगा। एसपी शिवहरि मीणा ने बताया कि दशहरे की तैयारियां पूरी कर ली गई है। सुरक्षा व्यवस्था के कड़े इंतजाम किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


कहां कितने बजे होगा रावण दहन
सुरजूपुर और खाली सहाट में शाम को छह बजे राम रावण युद्ध के बाद पुतला दहन किया जाएगा। व्यवस्थापक प्रवीण श्रीवास्तव ने बताया पांच बजे राम बरात निकाली जाएगी। नगर भ्रमण के बाद शाम को छह बजे पुतला फूंका जाएगा। इसी तरह डलमऊ कस्बे के मोहल्ला चौराहे में शाम साढ़े छह बजे पुतला दहन होगा। आयोजक बृजेश दत्त गौड़ ने बताया कि तैयारियां पूरी कर ली गई है। सलोन में आयोजक सुधीर रस्तोगी ने बताया कि शाम छह बजे राम रावण युद्ध और उसके बाद पुतला दहन होगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें