फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

करंट की चपेट में आने से श्रमिक की मौत, साथी झुलसा

विज्ञापन
विज्ञापन
करंट से श्रमिक की मौत, साथी झुलसा
विज्ञापन

रायबरेली। गुरुबख्शगंज थाना क्षेत्र में शनिवार को करंट की चपेट में आने से एक श्रमिक की मौत हो गई, जबकि उसका साथी गंभीर रूप से झुलस गया। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। यह हादसा उस वक्त हुआ, जब दोनाें जन्माष्टमी के उपलक्ष्य में थाने के निकट सजाई गई झांकी में लाइटिंग के लिए लगे तार को निकाल रहे थे। इसी दौरान तार ऊपर से गुजरी हाईटेंशन लाइन में छू गया। श्रमिक की मौत से परिवारीजनों में कोहराम मचा है। पुलिस ने शव पीएम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन

गुरुबख्शगंज कस्बा निवासी नसीम (23) और पूरे बैबरी मजरे भीरत गांव निवासी रामविलासयादव (45) कस्बे में ही एक लाइट की दुकान में श्रमिक हैं और सहालग में लाइट लगाने का काम करते हैं। थाने के ठीक सामने मंदिर पर जन्माष्टमी को झांकी सजाई गई थी। दोनों ने इसकी में लाइटिंग की थी। बिजली थाने के अंदर ली गई थी। दोपहर बाद दोनों तार को हटा रहे थे। इसी दौरान तार एक पेड़ में फंस गया। झटके से निकालते समय तार अचानक ऊपर से गुजरी हाईटेंशन लाइन से छू गया। इससे दोनों करंट की चपेट में आकर गंभीर रूप से झुलस गए। दोनों को जिला अस्पताल पहुंचाया गया। जहां डॉक्टर ने नसीम को मृत घोषित कर दिया। इसकी जानकारी घर वालों को होने पर कोहराम मच गया। पिता सुबराती की पहले ही मौत हो चुकी है। मां शरीफुन, भाई शलीम, मनीष, अली हुसैन, हसन का रो-रोकर हाल बेहाल है। एसओ विनोद सिंह का कहना है कि घटना की जांच कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें