फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अप्टा मजरे इटौरा बुुजर्ग कांड

विज्ञापन
विज्ञापन
रुपये के अभाव में वारदात का चश्मदीद गवाह हारा जिंदगी की जंग
विज्ञापन

रायबरेली। अप्टा मजरे इटौरा बुजुर्ग हत्याकांड में शुरू से ही लापरवाही को लेकर घिरी पुलिस सबक लेने को तैयार नहीं है। रुपये के अभाव में वारदात के चश्मदीद गवाह अमृतलाल प्रजापति का इलाज नहीं हो सका और सोमवार को वह जिंदगी की जंग हार गया। पुलिस की लापरवाही तो देखिए। 26 जून तक से पुलिस ने अमृतलाल की खोज खबर नहीं ली। उसके बयान तक दर्ज नहीं किए। अचानक जब उसकी हालत बिगड़ी तो पुलिस जांच के लिए जिला अस्पताल पहुंच गई, लेकिन तब तक उसे लखनऊ ट्रॉमा सेंटर रेफर किया जा चुका था। रुपये न होने पर परिवारीजन अमृतलाल को लेकर लखनऊ के बजाय घर लेकर पहुंच गए, जहां उसने दम तोड़ दिया। 26 जून को अप्टा गांव में पांच लोगों की निर्मम हत्या कर दी गई थी। वारदात के दौरान ही बरगदहा गांव निवासी अमृत लाल प्रजापति (60) घायल अवस्था में मिला था। पुलिस ने उसे जगतपुर सीएचसी में भर्ती कराया था, जहां उसे रायबरेली जिला अस्पताल भेज दिया गया था। एक सप्ताह बाद वह घर आया था, लेकिन घर आने के दो दिन बाद ही उसकी तबीयत बिगड़ गई तो परिवारीजन उसे फिर जिला अस्पताल ले गए, जहां इलाज के दौरान सोमवार को उसकी हालत और बिगड़ गई। बताते हैं कि सोमवार को उसे ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया गया, लेकिन पैसे के अभाव में परिवारीजन उसे लेकर घर आ गए। शाम को उसकी घर पर मौत ही हो गई। उसकी मौत से परिवारीजनों कोहराम मच गया।
विज्ञापन


एएसपी व सीओ ने अप्टा गांव में डाला डेरा
अप्टा मजरे इटौरा बुजर्ग कांड के चश्मदीद गवाह अमृतलाल प्रजापति की मौत के बाद कहीं लोग भड़क न उठे, इसको लेकर न सिर्फ पुलिस प्रशासन चौकन्ना हो गया, बल्कि एएसपी शशिशेखर सिंह, सीओ सलोन चरन सिंह के साथ कई थानों की पुलिस ने गांव में डेरा डाल दिया है। अप्टा में पीएसी पहले से ही तैनात है। ग्रामीणों की हर गतिविधि पर नजर रखी जा रही है। वहीं पुलिस ने मृतक की पत्नी रामावती की तहरीर पर सफारी नंबर यूपी 32 एफ सी 9000 के चालक के खिलाफ केस दर्ज करके जांच शुरू कर दी है। थानेदार धनंजय सिंह ने बताया कि अमृतलाल प्रजापति की मौत के बाद उसकी पत्नी रामावती की तहरीर पर सफारी चालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें