फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले में मजाक बना समाधान दिवस

विज्ञापन
विज्ञापन
समाधान दिवस में आईं 73 शिकायतें, निपटीं मात्र 32
विज्ञापन

रायबरेली। फरियादियों की शिकायतों के निस्तारण के लिए शनिवार को थानों पर होने वाले समाधान दिवस में 73 शिकायतें आईं। इसमें से मौके पर मात्र 32 का ही निस्तारण हुआ। एसपी शिव हरी मीणा ने थानों पर समाधान दिवस की हकीकत जानी और निस्तारण करने में तेजी बरतने के निर्देश दिए। उन्होेंने कई थानों का निरीक्षण भी किया।
विज्ञापन

सदर कोतवाली परिसर में कोतवाल सुधीर चंद्र पांडेय की मौजूदगी में समाधान दिवस हुआ। इसमें 30 शिकायतें आई, जिसमें 20 शिकायतों का निपटारा किया गया। सलोन प्रतिनिधि के मुताबिक कोतवाली में आयोजित समाधान दिवस की अध्यक्षता कर रहे एसडीएम श्रीराम सचान ने कहा कि समाधान दिवस आए प्रार्थना पत्रों का निस्तारण गुणवत्ता परख करें। कुल 16 शिकायतें आई, जिसमें से पांच शिकायतें ही निपट पाई। इस मौके पर सीओ चरन सिंह, कोतवाली प्रभारी जीडी शुक्ला मौजूद रहे। महराजगंज प्रतिनिधि के मुताबिक एसपी शिव हरी मीणा ने समाधान दिवस में न सिर्फ भाग लिया, बल्कि थाने का निरीक्षण भी किया। कहा कि अपराधियों कि जगह जेल में है। एसपी ने कोतवाल आरके सिंह से अपराध नियंत्रण पर बेहतर ढंग से कार्य करने की बात कही। यहां पर कुल 12 शिकायती पत्र आएं, जिसमें छह शिकायती पत्रों का मौके पर निस्तारण किया गया। इस मौके पर सीओ गोपीनाथ सोनी भी मौजूद रहे। एसपी ने थुलवासां चौकी का भी निरीक्षण किया। शिवगढ़ प्रतिनिधि के मुताबिक एसपी शिव हरी मीणा ने थाने पहुंचकर समाधान दिवस में भाग लिया। फरियादियों की शिकायतों को सुना और निपटारे के निर्देश दिए। इस दौरान उन्होंने थाना परिसर का जायजा लिया। दस्तावेज चेक किए। यहां पर 15 शिकायतें आई, जिसमें से एक शिकायत ही निपटी। इस मौके पर नायब तहसीलदार केएस श्रीवास्तव, एसओ लालचंद्र सरोज, मेवालाल गुप्ता, रामेेंद्र मोहन मौजूद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें