फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पत्नी के वापस नहीं आने पर युवक ने फांसी लगाकर दी जान

विज्ञापन
विज्ञापन
युवक ने फांसी लगाकर दी जान
विज्ञापन

खीरों (रायबरेली)। थाना क्षेत्र में मंगलवार को एक युवक ने फांसी लगाकर जान दे दी। कई दिन पहले पत्नी पति से नाराज होकर अपने मायके चली गई थी। सोमवार को वह उसे लाने गाया था। वापस नहीं आने से नाराज पति ने फांसी लगाकर जान दे दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
खीरों थाना क्षेत्र के उन्नतखेड़ा मजरे मेड़ौली गांव निवासी रामसनेही (35), पुत्र पुत्तीलाल लोधी कस्बा खीरों की एक होटल में मजदूरी करता था। गांव में वह परिवार से अलग होकर घर के बाहर एक छप्पर रखकर पत्नी रामलली और बेटे शिवम (5), बेटी नैंसी (2) के साथ रहता था। रामसनेही की शराब पीने की लत के चलते पत्नी रामलली मायके ठकुराइनखेड़ा मजरे ऐंधी चली गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

सोमवार को वह अपनी पत्नी को विदा कराने गया था, लेकिन पत्नी रामलली ने उसके साथ आने से मना कर दिया। पत्नी व ससुरालीजनों से नाराज होकर सोमवार शाम मृतक रामसनेही घर वापस आ गया। मंगलवार दोपहर को शराब के नशे में पत्नी की धोती से छप्पर में लगे बांस के सहारे लटककर आत्महत्या कर ली। भाभी सन्नो ने जब रामसनेही को खाना खाने के लिए बुलाने गई, जहां राम सनेही को फांसी पर लटका देखकर उसके होश उड़ गए। घटना की जानकारी होते ही ग्रामीणों में हड़कंप मच गया। रामसनेही की मौत से मां महेशा, पिता पुत्तीलाल, बड़े भाई रामसजीवन, छोटे भाई रामकुमार, श्यामलाल, राजकुमार और रोशन तथा पत्नी रामलली समेत सभी परिवारीजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। थानाध्यक्ष खीरो संजय सिंह ने बताया कि पिता की सूचना पर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें