लापरवाही पर कई डॉक्टरों का वेतन रोका
रायबरेली-शिवगढ़। पल्स पोलियो अभियान में लापरवाही बरतने पर सीएमओ डॉ. डीके सिंह ने कई डॉक्टरों का वेतन रोक दिया है। सीएमओ ने बताया कि पल्स पोलियो कार्यक्रम की समीक्षा बैठक की गई थी। इसमें हरचंदपुर सीएचसी केडॉ. अनिल गुप्ता, जगतपुर सीएचसी में डॉ. कासिम हुदा खान, नसीराबाद सीएचसी में डॉ. अजय राजपूत, बेलाभेला सीएचसी में डॉ. एसके पांडेय ने भाग नहीं लिया था। इस पर इन सभी का एक दिन का वेतन रोक दिया गया है। सीएमओ ने बताया कि शिवगढ़ सीएचसी अधीक्षक डॉ. आरएस कुठार, न्यू पीएचसी देहली प्रभारी डॉ. प्रदीप गुप्ताए, पीएचसी प्रभारी नेरथुवा डॉ. अमित सिंह ने भी समीक्षा बैठक में भाग नहीं लिया था, जिस पर सबका वेतन रोक दिया गया है।