10 फीसदी से ज्यादा जले ट्रांसफार्मर तो गिरेगी गाज
निदेशक तकनीकी ने वर्कशॉप का किया निरीक्षण
अमर उजाला ब्यूरो
रायबरेली। मध्यांचल विद्युत वितरण निगम लिमिटेड के निदेशक तकनीकी अजीत कुमार ने त्रिपुला स्थित वर्कशॉप का निरीक्षण किया। यहां पर ट्रांसफार्मर के रखरखाव न होने पर ठेकेदार और अवर अभियंता को फटकार लगाई। चेतावनी दी कि यदि 10 फीसदी से ज्यादा ट्रांसफार्मर खराब हुए तो संबंधित अधिकारियों पर गाज गिरने की तय है।
तकनीकी निदेशक ने वर्कशाप का बारीकी से निरीक्षण किया। साथ ही ट्रांसफार्मर के अस्तव्यस्त पड़े होने पर ठेकेदार और अवर अभियंता रामलखन को फटकार लगाई। कहा कि ट्रांसफार्मरों की पूरी मॉनीटरिंग की जाए। इसके अलावा निदेशक ने अभियंताओं को चेतावनी दी कि यदि 10 फीसदी से ट्रांसफार्मर जले तो संबंधित के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि ट्रांसफार्मर में फ्यूज और प्रापर अर्थिंगलगाई जाए, ताकि ट्रांसफार्मर को जलने से बचाया जा सके। इस मौके पर अधीक्षण अभियंता पंकज कुमार, एक्सईएन अशोक कुमार, विवेक खन्ना और पीके सिंह मौजूद रहे।