खाते से पार हुए 29 हजार रुपये
लालगंज (रायबरेली)। क्षेत्र के एक गांव निवासी युवक साइबर क्राइम का शिकार हो गया। उसके खाते से 29 हजार रुपये पार कर लिये गए। युवक ने घटना की शिकायत बैंक के शाखा प्रबंधक से की है। पूरे चंदई मजरे सोंडासी गांव निवासी विनोद कुमार शुक्ला ने बताया कि उसका खाता गांधी चौराहा स्थित इंडियन ओवरसीज बैंक में है। सात जून की रात 12.30 बजे उसके मोबाइल पर खाते से रुपये कट जाने के एसएमएस आए। उसके खाते से तीन बार में 29 हजार रुपये निकाले गए। रुपये निकलने की जानकारी होने पर वह बैंक गया और पता किया तो उसे बताया गया कि एटीएम से उसके खाते से रूपये निकाले गए हैं। पीड़ित ने बताया कि उसने एटीएम का इस्तेमाल नहीं किया है। पीड़ित ने बताया कि उसने इसकी शिकायत शाखा प्रबंधक व साइबर सेल से की है।