फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Raebareli News: 800 प्लॉटों को जेसीबी से किया ध्वस्त

Fri, 08 May 2026 01:09 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
विज्ञापन
शहर के मुंशीगंज के पास अवैध निर्माण को हटाती जेसीबी।
विज्ञापन
रायबरेली। शहर में बिना लेआउट पास कराए धड़ल्ले से प्लॉटिंग करके करोड़ों का वारा-न्यारा करने वाले प्रापर्टी डीलरों को बृहस्पतिवार को बड़ा झटका लगा। आरडीए की उपाध्यक्ष व जिलाधिकारी सरनीत कौर ब्रोका के निर्देश पर छह स्थानों पर करीब 25 बीघे भूमि पर बनाए गए 800 से अधिक प्लॉटों को जेसीबी से ध्वस्त करा दिया गया।
विज्ञापन


रायबरेली विकास प्राधिकरण (आरडीए) ने पूर्व में प्रापर्टी डीलरों को नोटिस देकर जवाब मांगा था। नियमानुसार बिना लेआउट पास कराए प्लॉटिंग नहीं की जा सकती है, लेकिन शहर में आदेशों को ताक पर रखकर धड़ल्ले से प्लॉटिंग का खेल चल रहा है। नोटिस के बाद भी जवाब न देने पर आरडीए के सचिव विशाल यादव के आदेश पर बृहस्पतिवार को अवर अभियंता शिवओम त्यागी, निष्ठा साहू की टीम ने प्लॉटों को ध्वस्त कराने का अभियान शुरू किया। सबसे पहले बेहटाखुर्द गंदा नाला के पास दिनेश कुमार की ओर से करीब 10 बीघा भूमि पर कराई गई प्लॉटिंग को ध्वस्त कराया गया।

कुष्ठ सेवा आश्रम के पीछे मुंशीगंज में सौरभ व रोहित की ओर से दो बीघे भूमि पर बनाए गए करीब 75 प्लॉटों को ध्वस्त किया गया। दरियापुर में धीरेंद्र की चार बीघा भूमि पर काटे गए करीब 150 प्लॉटों को ध्वस्त कराने के साथ ही झकरासी में वेद प्रकाश की ओर से पांच बीघे भूमि पर बनाए गए 150 प्लॉटों को तोड़ा गया।
विज्ञापन


कुचरिया में संतराम पटेल की एक बीघा भूमि पर की गई प्लॉटिंग पर भी आरडीए की जेसीबी चली। कृषि विभाग केंद्र के पास मोनू तिवारी ने करीब डेढ़ बीघे भूमि पर 100 प्लॉट बनाए हैं। इन प्लॉटों को भी जेसीबी से ध्वस्त करा दिया गया। इस दौरान प्रापर्टी डीलरों ने विरोध करने का असफल प्रयास किया।

आरडीए के सचिव विशाल यादव ने बताया कि शहर में अवैध रूप से कराई गई प्लॉटिंग के खिलाफ अभियान शुरू किया गया है। कई और स्थलों पर बनाए गए प्लॉटों को ध्वस्त कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें