फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Raebareli News: बिना नीलामी कटवा कर बेच दिए 75 पेड़, जांच शुरू

विज्ञापन
ऊंचाहार के मनीरामपुर स्थित टेल के पास काटे गए पेड़। - फोटो : ऊंचाहार के मनीरामपुर स्थित टेल के पास काटे गए पेड़।
विज्ञापन
ऊंचाहार। सिंचाई विभाग के अधिकारियों व कर्मचारियों की मिलीभगत से सरकारी भूमि पर लगे 75 पेड़ बिना नीलामी के कटवा कर बेच दिए गए। इन पेड़ों की कीमत करीब 20 लाख रुपये बताई जा रही है। शिकायत पर जांच के लिए टीम गठित की गई है। जांच टीम से एक सप्ताह में रिपोर्ट मांगी गई है। खास बात यह है कि सबूत मिटाने के लिए कुछ पेड़ों की जड़ जेसीबी से उखाड़ कर गायब कर दी गई है।
विज्ञापन

शारदा सहायक नहर से जुड़ी इलाहाबाद ब्रांच का टेल मनीरामपुर के पास बना है। यही से पानी एनटीपीसी को छोड़ा जाता है। यहां पर सिंचाई विभाग की भूमि है, जिस पर करीब 100 यूकेलिप्टस के पेड़ लगे थे। कुछ दिन पहले बिना नीलामी के इन पेड़ों को कटवा दिया गया। सिंचाई विभाग खंड दक्षिणी के अधिशासी अभियंता सुशील कुमार यादव ने बताया कि पेड़ काटने की शिकायत मिली है। सहायक अभियंता नमन मिश्रा की अगुवाई में टीम गठित की गई है। जांच रिपोर्ट आने के बाद कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें