फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आखिरी दौर में 73 फीसदी मतदान

Thu, 10 Dec 2015 11:34 PM IST
रायबरेली/ अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
पांच ब्लॉकों में 73 फीसदी वोटिंग हुई। छिटपुट घटनाओं को छोड़ मतदान शांतिपूर्ण रहा। इसी के साथ प्रधान और ग्राम पंचायत सदस्य के 4,255 प्रत्याशियों का भाग्य मतपेटियों में बंद हो गया।
विज्ञापन


मतदान के दौरान प्रत्याशियों के समर्थकों में जहां मारपीट हुई। वहीं कई स्थानों पर फर्जी वोटिंग को लेकर भी शिकायतें रही। डीएम सूर्यपाल गंगवार और एसपी श्रीकांत सिंह के अलावा अन्य अधिकारियों ने मतदान केंद्रों का जायजा लिया।

चौथे चरण में ऊंचाहार, दीनशाहगौरा, रोहनियां, सलोन और जगतपुर ब्लॉक क्षेत्र में गुरुवार को सुबह सात बजे से मतदान शुरू हुआ। सर्दी का असर मतदान पर नहीं दिखा।
विज्ञापन


सुबह से ही वोटरों ने मतदान में बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। कई ऐसे मतदान केंद्र रहे, जहां पर सुबह कोहरा पड़ने से अंधेरा था। इस पर पैट्रोमैक्स से मतदान कराया गया।
विज्ञापन


धूप निकलने पर वोटरों का उत्साह और बढ़ गया। पांच ब्लॉकों में 73 फीसदी मतदान हुआ। सबसे अधिक मतदान दीनशाहगौरा ब्लॉक में हुआ।

इसी के साथ ही प्रधान पद के 1,684 और पंचायत सदस्य के 2,571 प्रत्याशियों का भाग्य मतपेटियों में कैद हो गया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें